मंदसौर

मंदसौर जिले के किसानों को लहसुन की 2 किस्में और आधुनिक तकनीक बताई, उन्नत किस्मों से 25 से 35 क्विं. प्रति बीघा उत्पादन

Mandsaur News: मंदसौर जिले के गांव धमनार में लहसुन की 2 नई किस्मों को लेकर खेत पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें कृषि संकाय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ड्रोन स्प्रे, मल्चिंग, ड्रिप व माइक्रो इरिगेशन तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

किसान बद्रीलाल धाकड़ ने बताया कि उन्होंने लहसुन की 2 उन्नत किस्में धमनार क्रांति और डायमंड विकसित की हैं। किस्में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से तैयार हुईं। धमनार क्रांति में 18 से 25 मोटी कलियां मिलती हैं। बल्ब 40 से 85 मिमी का मिलता है। धमनार डायमंड में 25 से 35 पतली कलियां मिलती हैं। बल्ब चमकदार सफेद होता है।

धाकड़ के अनुसार ये किस्में किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी। किस्में स्थानीय मिट्टी, जलवायु, बाजार की मांग को ध्यान में रखकर विकसित की गईं। प्रारंभिक परीक्षण में देसी और प्रचलित किस्मों से अधिक उत्पादन मिला। दोनों की उत्पादन क्षमता 25 से 35 क्विंटल प्रति बीघा पाई गई।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के डीडीए रविन्द्र कुमार मोदी, कृषि वैज्ञानिक निशीथ गुप्ता, एसएडीओ चेतन पाटीदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान, डीके जैन, जितेंद्र कुमार चौधरी, अनिल कुमार सुराना मौजूद रहे। शिक्षिका सोनिया धाकड़, अनुराधा, शिवलाल, बनवारीलाल बैरागी सहित अन्य भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button