कारोबार

FD Scheme Return Update: 389 दिन की एफडी स्कीम पर पीएनबी बैंक दे रहा है जबरदस्त रिटर्न, ऐसे उठाएं लाभ

389 Days FD Scheme PNB: अगर आप सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) के तहत इन दिनों जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। इस स्कीम के तहत आप पंजाब नेशनल बैंक में बिना किसी जोखिम के सुरक्षित निवेश कर घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आप 1 वर्ष से लेकर 389 दिन तक एफडी कर सकते हैं। यह स्कीम सामान्य नागरिकों से लेकर सुपर सीनियर सिटीजन तक सभी के लिए उपलब्ध है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक की नजदीकी शाखा में अपना अकाउंट ओपन करवाना पड़ेगा। पीएनबी बैंक में खाता खोलने के बाद आप इस स्कीम में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से या फिर बैंक शाखा में जाकर निवेश कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक 389 दिन की FD स्कीम में निवेश कर घर बैठे ब्याज के रूप में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

389 दिन की FD Scheme पर अधिकतम 7.20% सालाना की दर से मिल रहा है रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुरू की गई अपने ग्राहकों के लिए 389 दिन की एफडी स्कीम (fixed deposit scheme) पर अधिकतम 7.20% सालाना की दर से ब्याज के तौर पर रिटर्न दिया जा रहा है। इस स्कीम में आयु के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। इन कैटिगरीज के तहत सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक द्वारा मैच्योरिटी पूरी होने पर 7.20 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक की 389 दिन की फिक्स डिपॉजिट स्कीम (389 Days FD Scheme) में सीनियर सिटीजन को 6.90% सालाना दर से और सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज का भुगतान किया जाता है।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुरू की गई 389 दिन की फिक्स डिपॉजिट स्कीम (390 PNB FD Scheme) में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति, जिनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है, वह अपना निवेश कर सकता है। इस स्कीम के तहत निवेश करने वाले ग्राहकों को जोखिम का खतरा ना के बराबर रहता है। यह स्कीम पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही सबसे पॉपुलर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स में से एक है।

Back to top button