Kal Ka Mausam: मप्र में 19 और 20 जनवरी होगी तेज बारिश, आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में मौसम (MP Weather) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज 16 जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान के अनुसार देश के हिमालयी क्षेत्र में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। हालांकि आज और कल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम खुश्क (Kal ka Mausam) रहने की संभावना है। आज प्रदेश में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने और लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर (Cold wave) चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में आज लगभग एक दर्जन से अधिक बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 48 घंटे बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे तापमान (MP weather) में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश (Rain Alert MP)
हिमालय में आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का प्रभाव मध्य प्रदेश राज्य में 19 और 20 जनवरी को देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से एक बार फिर मध्यप्रदेश सहित महाकौशल में बारिश (rain alert MP) होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के जबलपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन सहित कई जिलों में मकर संक्रांति के बाद बादल और बारिश वाला मौसम देखने को मिल सकता है। बारिश होने से प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें कि जबलपुर में जनवरी 1919 में 8 इंच तक पानी गिरा था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के तीन से चार दिन बाद मध्य प्रदेश राज्य में बारिश शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल भी प्रदेश के कई जिलों में जनवरी महीने में बारिश हुई थी। 19 और 20 जनवरी को मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश राजस्थान और हरियाणा सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में भी बारिश हो सकती है।












































