मध्यप्रदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी महाकाल नगरी, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे पर जल्द आएगा हाई कोर्ट का फैसला

Ujjain Jaora Green Field Expressway: मध्य प्रदेश राज्य में महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में महाकाल नगरी उज्जैन की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी हेतु निर्माणाधीन उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब मप्र हाई कोर्ट द्वारा फैसला सुनाने के बाद एक बार फिर यह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी। बता दें कि उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जुलाई महीने में किया गया था। लेकिन बाद में इस हाइवे के निर्माण को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में तीन याचिकाएं दायर की गई। बता दें कि अब महाकाल नगरी उज्जैन की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने हेतु और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई तीनों याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब विभाग द्वारा इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Green field expressway MP) के निर्माण हेतु हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा जल्द ही उज्जैन जावरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु फैसला देने की संभावना है।

विभाग कर रहा है सिंहस्थ महापर्व 2028 से पहले उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी

मध्य प्रदेश राज्य में इन दिनों सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारी जोरो से चल रही है। प्रदेश में सिंहस्थ महापर्व 2028 से पहले कई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का काम चल रहा है। उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भी विभाग द्वारा सिंहस्थ महापर्व 2028 से पहले बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से रतलाम जिले की कनेक्टिविटी भी उज्जैन से बेहतर हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे औद्योगिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर सरकार द्वारा 5000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 98.73 किलोमीटर रखी गई है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। इस हाइवे को रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। (Ujjain jaora Green field expressway MP)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button