मंदसौर

मंदसौर में कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत:200 फीट तक घसीटता ले गया वाहन; भाई-भांजे के साथ चाय पीने जा रहा था

मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के सोनगरी में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान सोनगरी निवासी सुभाष पिता घनश्याम मीणा के रूप में हुई। वह अपने बड़े भाई ललित और भांजे लोकेश के साथ नजदीक स्थित आईफा होटल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ललित और लोकेश सड़क के एक तरफ गिर गए, जबकि सुभाष सड़क की ओर जा गिरा और कंटेनर के पहियों के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर सुभाष को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।

पैट कटकर अलग हुए, शरीर क्षतिग्रस्त हादसा इतना गंभीर था कि सुभाष के पैर कटकर अलग हो गए और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सुभाष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। कंटेनर की चपेट में आने से उसके पेट के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था।

हादसे में बाइक पर सवार ललित (25) और लोकेश (18) को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कंटेनर ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

भाई-भांजे के साथ चाय पीने जा रहा था सुभाष के चाचा राजू मीणा ने बताया कि सुभाष अपने बड़े भाई और भांजे के साथ चाय पीने के लिए होटल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलने के बाद दलोदा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम किया। रात में शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था, आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने फरार कंटेनर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी वाहन और ड्राइवर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button