देश

इंदौर में फिर पीने के पानी में मिला सीवरेज…लोग बीमार:उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत, महावीर नगर के बोरवेल में सीवरेज का पानी

इंदौर में दूषित पानी की समस्या एक बार फिर सामने आई है। भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड क्रमांक 16 के महावीर नगर में दूषित पानी से 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। इलाके के रहवासी पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत कर रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और पानी की सप्लाई व बोरवेल की जांच शुरू कर दी।

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

रहवासियों का आरोप है कि समय रहते निगम निगरानी और नियमित जांच करता तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई परिवारों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इलाके के एकमात्र बोरवेल में सीवरेज का पानी मिल जाने से सप्लाई प्रभावित हुई और दूषित पानी घरों तक पहुंच गया। इससे पूरे क्षेत्र में परेशानी का माहौल है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को फिलहाल उबालकर पानी पीने की सलाह दी गई है।

नगर निगम और एनजीओ की टीम मौके पर पहुंची। टीम लोगों से जानकारी जुटा रही है कि कितने लोग बीमार हैं और पानी कहां से आया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button