3,4,5 और 6 मई को मप्र के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, गिरेंगे ओले, रेड अलर्ट जारी

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। भयंकर गर्मी के बाद अब राज्य में आंधी तूफान के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक राज्य में तूफानी बारिश का दौर जारी रहेगा।
बारिश होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है क्योंकि खेतों में रखे गेहूं भीग रहे हैं जिनसे उनकी पूरी पूंजी डूब गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है कि 6 तारीख तक राज्य में भारी बारिश होगी। राज्य में कई नए सिस्टम एक्टिव हो गए हैं जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है।
शनिवार के दिन भोपाल सहित राज्य के 20 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। चमक गरज के साथ तेज बारिश हुई जिसकी वजह से राज्य के किसानों की परेशानियां बढ़ गई वहीं बारिश होने से जगह-जगह सड़कों पर पानी भी भर गया है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश
आज रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने वाली है।ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, छतरपुर, सतना और सिंगरौली जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। शिवपुरी गुना रतलाम सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे और तूफानी बारिश होगी। इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।
6 तारीख तक होगी बारिश
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 6 तारीख तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 6 तारीख तक तूफानी बारिश होगी जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ सकते हैं। बारिश होने से काफी ज्यादा नुकसान की खबरें भी सामने आई है।


























