मध्यप्रदेश

आंधी तूफान के साथ मप्र के इन 21 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ,60km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Madhya Pradesh weather news: मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक करवट लिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही थी लेकिन अब राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 2 मई 2026 को 21 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होने वाली है। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं लोगों को भयंकर गर्मी से राहत भी मिलेगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही स्थिर मौसम बना रहेगा।

बारिश होने से एक तरफ जहां आम लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ किसानों और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। आंधी तूफान ओलावृष्टि के वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके वजह से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

अगले चार दिनों तक होगी बारिश

मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने से मौसम अच्छा हो जाएगा लेकिन वही आम जनता की परेशानियां भी बढ़ सकती है।

इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button