लाखों रेल यात्रियों को होगा फायदा, झांसी धौलपुर रूट का 80% काम पूरा, जानिए कब से शुरू होगा ये रेल रूट

MP News: एमपी के लाखों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. झांसी से धौलपुर के बीच 146 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को लेकर कई बदलाव किए जा रहे हैं. इस क्षेत्र में 80% हिस्से का काम पूरा हो चुका है. 80% हिस्से में मेटल बीन फेसिंग किया गया है, इस काम के होने से ट्रैक पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है.
यह रूट एक व्यस्त रूट है जहां थोड़े-थोड़े अंतराल पर ट्रेन आती जाती रहती है. रेलवे ट्रैक पर कई बार पशु आ जाते हैं जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है. इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे के द्वारा मेटल बीम फेसिंग का कार्य किया गया है.
इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इस साल के अंत तक का समय रखा गया है.कार्य तेजी से किया जा रहा है इसलिए उम्मीद जताया गया है कि इस साल के अंत तक पूरा काम हो जाएगा जिससे ग्वालियर समेत उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा होगा.
160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि फेसिंग का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होने लगेगा. इससे रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा.
अब रेलवे ट्रैक पर पशु नहीं आ पाएंगे. कई बार पशु रेलवे ट्रैक पर आ जाते थे जिससे पशु कट जाते थे लेकिन अब ऐसी समस्या नहीं होगी. ट्रेनों की रफ्तार भी पहले से अधिक हो जाएगी.


















































