मध्यप्रदेश

मप्र में भीषण गर्मी! कई जिलों में 45 डिग्री पहुंच तापमान, इस दिन से होगी बारिश

Madhya Pradesh mausam news: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकल जाती है जिसकी वजह से लोग घर से निकलना भी काम कर दिए हैं। आज शनिवार को ग्वालियर उज्जैन मुरैना छतरपुर सहित कई जिलों में लू चल रही है।

बढ़ती गर्मी के वजह से कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। बढ़ती गर्मी के वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी है जिसके बाद राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर सहित कई जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।

27 और 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव होगा जिसके वजह से राज्य के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में चमक गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

गर्मी से पीले पड़े फसलों के पत्ते

भयंकर गर्मी का असर अब इंसान और जानवरों के साथ-साथ पेड़ पौधों पर भी देखने को मिलने लगा है। पेड़ पौधे के पत्ते पीले पड़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर में पड़ रही है। रतलाम जिले का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

जबलपुर, दमोह, रतलाम जिलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षाओं तक 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। पन्ना जिले में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। गर्मी के वजह से राज्य में डायरिया बच्चों में फैलने लगा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button