बढ़ती गर्मी के बीच मप्र में बच्चों में तेजी से फैल रही है ये बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ने लगा है। राज्य में बच्चों की सेहत खराब होने लगी है। राजधानी भोपाल की ज्यादातर अस्पताल में बच्चे एडमिट किए गए हैं।
जेपी एवं हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन दर्ज होने वाले प्रकरणों में बच्चों की संख्या सर्वाधिक देखी जा रही है। हीट स्ट्रोक के वजह से बच्चों में उल्टी और दस्त जैसी समस्या देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ बच्चों में डायरिया भी तेजी से फैल रहा है जिसे देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी और ORS का घोल पिलाये। वही बच्चों को सीधी धूप से बचा कर रखने की जरूरत है वरना बच्चों की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ सकती है।
हमीदिया के बाल एवं शिशु रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश टिक्कस के द्वारा जानकारी दिया गया कि राज्य में गर्मी बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से बच्चों का सेहत खराब हो रहा है। लू के कारण बच्चों को उल्टी दस्त और बुखार जैसी समस्या हो रही है। अस्पतालों में डायरिया से प्रभावित बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।
एमपी में तेजी से फैल रहा है डायरिया
मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच तेजी से डायरिया फैल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए कहा है। बच्चों को धूप से बचने पर ही डायरिया जैसी समस्या खत्म होगी। राजधानी भोपाल के अस्पतालों में रोजाना 50 सबसे अधिक बच्चे डायरिया से ग्रस्त अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
डॉक्टर का कहना है कि हिट स्ट्रोक रोग और गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हो रहा है।इसलिए बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।


























