मध्यप्रदेश

एमपी में गर्मी का टॉर्चर: आज इन 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, चलेंगी गर्म हवाएं

MP weather news : मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ गया है और अब रात के समय भी गर्मी महसूस होने लगी है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य के लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाली है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तो आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम…

आज गर्म हवाएं करेंगी परेशान

आज मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से भी एमपी में लगातार गर्मी बढ़ रही है। फिलहाल राज्य के लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।

आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आज गर्म हवाएं चलेंगी।

रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा लोगों से धूप से बचने की अपील की गई है इसके साथ ही पशुओं को भी धूप से बचाने के लिए कहा गया है। राज्य में फिलहाल बारिश की कोई भी संभावना नहीं बन रही है। सूरज के आग उगलने से लगातार तापमान बढ़ेगा और गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button