मप्र में झूलसाएगी गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, नीमच सहित इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Madhya Pradesh weather alert: मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य की अधिकतम जिलों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के ओर से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इन जिलों में लु का अलर्ट
16 और 17 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। मुख्य रूप से आज रतलाम झाबुआ अलीराजपुर धार खरगोन खंडवा सीधी सिंगरौली मंडल और बालाघाट में भयंकर भयंकर लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। वही इंदौर भोपाल और उज्जैन में गर्म हवाएं चलेंगी।
42 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है वही सबसे अधिक नर्मदा पुरम का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। एमपी के दक्षिणी हिस्से में ज्यादातर गर्मी देखने को मिल रही है।
कल से इन जिलों में चलेगी लू
कल राज्य के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पाढुर्मा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में 16 अप्रैल से लू चलेगी।



















































