MP Ka Mausam: 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान,आज मप्र के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है और अब गर्मी अपने चरम पर है। रविवार को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिली।तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सिर्फ अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। रतलाम नीमच मंदसौर इंदौर भोपाल बैतूल नर्मदा पुरम सहित राज्य को कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।
आज हीट वेव का अलर्ट जारी
आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज दोपहर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रतलाम में आज दोपहर के बाद हीट वेव चल सकती है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि वह घर से निकलते समय अपना चेहरा कर करें इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। राज्य में लू जैसे हालात बन सकते हैं।ऐसे में आपको अपने सेहत को लेकर सफर सतर्क रहने की जरूरत है।
6 अप्रैल से हीटवेव का असर दिखेगा. धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली में लू चलने का अलर्ट है. वहीं 15 अप्रैल से नया वेदर सिस्टम है, पर इसका असर नहीं होगा।

















































