मध्यप्रदेश

अगले 6 महीने में एमपी में लागू होगा UCC Bill, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संकेत

UCC Bill: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी कि UCC बिल लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। असम और गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता बिल लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा सभी मंत्रियों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया है कि वह समान नागरिक संहिता बिल के बारे में अध्ययन करना शुरू कर दें।

गृह विभाग के द्वारा समान नागरिक संहिता बिल को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है इससे साफ संकेत मिलता है कि मध्य प्रदेश में जल्द ही UCC Bill लागू किया जाएगा।

सामने आई जानकारी के अनुसार राज्य में जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी और 6 महीने में ही UCC लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश को दिल्ली से भी संकेत मिल चुका है।

अन्य राज्यों के मॉडल को देखकर की जाएगी तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस विषय पर अन्य राज्यों से भी सलाह लिया जाएगा जहां इस बिल को लागू किया गया है। मध्य प्रदेश के सरकार के द्वारा इस विषय को लेकर मंत्रियों से चर्चा भी किया जा चुका है।

यूसीसी बिल को लेकर मानसून सत्र 2026 में ही प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जा सकता है। सरकार की तैयारी है कि यूसीसी को मध्यप्रदेश में व्यावहारिक मॉडल को सोच-परख के साथ लाया जाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button