327रु तक सस्ता हो सकता है LPG Cylinder का रेट, सरकार के इस प्लान से झट से घट जाएंगे रेट

LPG cylinder update : देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां खाद्य पदार्थों के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट भी बढ़ गए। हालांकि महंगाई के इस मोर्चे पर एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। सीटीआई के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर गैस पर टैक्स खत्म करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
सरकार के द्वारा कमर्शियल सिलेंडर पर 18% टैक्स लगता है अगर सरकार टैक्स को हटा देती है तो सीधे कीमत 317 रुपए तक कम हो जाएंगे। वहीं घरेलू सिलेंडर पर 5% का जीएसटी लगता है अगर यह है जाता है तो रेट 43 रुपए तक कम हो जाएगा और किचन का बजट सुधर जाएगा।
सीटीआई ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया बड़ा मांग
चेंबर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एलपीजी और पीएनजी को टैक्स फ्री करने की मांग की है। संस्था ने कहा है कि अमेरिका ईरान युद्ध के वजह से वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति काफी प्रभावित हुई है जिससे कीमत काफी बढ़ गई है। ऐसे में अगर टैक्स हटा दिया जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यदि सरकार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का जीएसटी हटा देती है तो महंगाई के इस मोर्चे पर आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। रेट में काफी कमी आ जाएगी। वैश्विक संकट के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।






























