मध्यप्रदेश

एमपी के इन 8 शहरों में चलेगी 26 इलेक्ट्रिक बसें, दो डिपो का भी होगा निर्माण

MP e-Bus Service: MP के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में अब जल्द ही 26 नई इलेक्ट्रिक बसे चलने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री परिवहन सेवा की पहली बैठक हो चुकी है। शहर में बस चलाने के साथ-साथ इंटरसिटी बसों का संचालन में जल्द शुरू होने वाला है।

जल्द ही उज्जैन भोपाल खरगोन सेंधवा खंडवा बुरहानपुर रतलाम धार मांडव और महेश्वर के लिए 26 नई इलेक्ट्रिक बस चलने वाली है। पीएम बस सेवा के अंतर्गत मिलने वाली 150 बसों के लिए दो डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। बसों का प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं।

बस से चलने से सफर होगा आसान

राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने से पर्यावरण को फायदा होगा इसके साथ ही साथ सफर भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। राज्य के लिए 500 इलेक्ट्रिक साइकिलों की स्वीकृति भी दी गई है।

इलेक्ट्रिक बस चलने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। सफर बेहद आसान हो जाएगा। लंबी दूरी की यात्रा भी अब कम समय में पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button