MP News: लाखों टन कचरे से बनेगा मप्र का पहला 10 लेन हाईवे, भोपाल सहित कई जिलों के लोगों का सफर होगा आसान

New 10 Lane Highway MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार राज्य में बनने जा रहे पहले 10 लाइन हाईवे के निर्माण हेतु लाखों टन वेस्टेज का इस्तेमाल करने जा रही है। इस हाइवे के निर्माण के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल के आदमपुर खंती क्षेत्र में वर्षों से जमा पहाड़नुमा ठोस कचरे के ढेरों का प्रयोग किया जाएगा। सरकार की इस प्रोजेक्ट से राजधानी के लोगों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ आदमपुर खंती क्षेत्र के रहवासियों को गंदगी और बदबूदार हवा से भी राहत मिलेगी।
हाईवे के निर्माण हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कचरे का होगा प्रयोग
सरकार द्वारा ठोस कचरे से मध्य प्रदेश राज्य में पहले 10 लेन हाईवे (New 10 Lane Highway MP) के निर्माण हेतु लाखों टन कचरे का प्रयोग किया जाएगा। सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत भोपाल में बनने जा रही 10 लाइन हाईवे और अयोध्या बायपास के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से के साथ-साथ NH-146 यानी भोपाल-रायसेन-सागर हाईवे (Bhopal-Raisen-Sagar Highway) के निर्माण हेतु 10 लाख टन कचरे का लक्ष्य रखा गया है। इस हाइवे के निर्माण से भोपाल सहित आसपास लगते विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना और शाजापुर जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा। सरकार का यह प्रोजेक्ट रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल के सिद्धांत पर आधारित है। तकरीबन 11 साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेशों के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ और भी कई परियोजनाओं में इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है। सरकार का यह प्रोजेक्ट प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के किसी वरदान से कम नहीं है।













