Mandsaur News: मंदसौर शहर में हाईकोर्ट की फटकार के बाद 2 दिन में पकड़े 20 आवारा कुत्ते, आश्रय स्थल भेजे

Mandsaur News: हाईकोर्ट की सख्ती और फटकार के बाद नगरपालिका ने मंदसौर शहर में आवारा और निशक्त कुत्तों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बीते दो दिनों में नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को पकड़ा और उन्हें आश्रय स्थल भिजवाया। मकवाना ने नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर और स्वास्थ्य सभापति दीपमाला बताया कि नगरपालिका टीम ने गोल चौराहा, बालागंज, नई आबादी और कॉलेज ग्राउंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 20 आवारा एवं निशक्त श्वानों को पकड़कर अलावदाखेड़ी रोड स्थित आश्रय स्थल भेजा।
अधिकारियों का कहना है कि शहर में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या से नागरिकों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर श्वानों द्वारा काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसके चलते प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा था। कोर्ट की सख्ती के बाद अब अभियान को नियमित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
