मध्यप्रदेश

MP के 2 जिलों में बनेंगे नए एयरपोर्ट, तीन जिलों के क्षेत्रों को जोड़कर बनाई जाएगी मेट्रोपॉलिटन सिटी, भूमि अधिग्रहण की प्रकिया हुई शुरू

MP News: मध्यप्रदेश राज्य को डॉ मोहन यादव सरकार एक साथ कई बड़ी सौगातें देने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य के दो जिलों में नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के उज्जैन जिले और शिवपुरी जिले में नए एयरपोर्ट स्थापित करने की बात कही है। उज्जैन जिले में नया एयरपोर्ट बनने से रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के साथ कई जिलों के लोगों का एयर सफर भी आसान हो जाएगा। फ्लाइट से सफर करने के लिए अभी इन जिलों के लोगों को भोपाल की यात्रा करनी पड़ती है। प्रदेश में दो नए एयरपोर्ट बनने से सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई शुरू

प्रदेश में दो नए एयरपोर्ट बनाने की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहां कि उज्जैन में बनने जा रहे नए एयरपोर्ट के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस एयरपोर्ट के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान जमीन मालिकों पर भी जमकर धन वर्षा होगी। इस एयरपोर्ट को उज्जैन सहित आसपास के लगते कई जिलों के लिए औद्योगिक विकास के रूप में भी अहम माना जा रहा है।

तीन जिलों के क्षेत्रों को जोड़कर विकसित की जाएगी मेट्रोपॉलिटन सिटी

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार तीन जिलों के क्षेत्र को जोड़कर नई मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार जल्द ही इंदौर, भोपाल और उज्जैन जिले के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित करेगी। इस मेट्रोपॉलिटन सिटी से मध्य प्रदेशराज्य में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। नए उद्योग स्थापित होने से इन क्षेत्रों में जमीनों के दाम भी आसमान छूने लगेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button