मध्यप्रदेश

New Greenfield Expressway: सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बदलेगा मप्र की तस्वीर, सरकार खर्च करेगी 16000 करोड रुपए

Sagar-Vidisha-Kota Greenfield Expressway Update: मध्यप्रदेश राज्य में आने वाले दिनों में नए एक्सप्रेसवे का जाल बिछा हुआ दिखाई देगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की गई है। यह एक्सप्रेसवे कई मामलों में मध्य प्रदेश राज्य की तस्वीर बदलने का काम करेगा। केंद्र सरकार का मध्य प्रदेश राज्य में नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट का काम पूर्ण होने के बाद प्रदेश के वाहन चालकों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ विकास के भी नए दरवाजे खुलेंगे। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश राज्य की राजस्थान प्रदेश से कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। सरकार से मंजुरी मिलने के बाद अब इस हाइवे के निर्माण हेतु प्रदेश में प्रक्रिया तेज हो गई है।

राजस्थान प्रदेश के कोटा से सागर की दूरी होगी 75 किलोमीटर कम

मध्य प्रदेश राज्य में प्रस्तावित सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सागर की राजस्थान शहर के कोटा से दूरी कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद सागर से कोटा शहर की दूरी 75 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे वाहन चालकों की समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच औद्योगिक गतिविधियों को भी काफी बढ़ाव मिलेगा। जिससे प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न होंगे।

सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर खर्च होंगे 16000 करोड रुपए

मध्यप्रदेश में बनने जा रहे नए सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सरकार हजारों करोड रुपए खर्च करने जा रही है। जानकारी के अनुसार इस हाइवे के निर्माण पर लगभग 16000 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। प्रदेश में इस हाईवे के निर्माण से सैकड़ो गांवों के लोगों का सफर आसान हो जाने के साथ-साथ किसानों को आर्थिक भी लाभ मिलेगा। मप्र प्रदेश के मोहन यादव सरकार इसी के निर्माण से राजस्थान प्रदेश के साथ आर्थिक गतिविधियों को तेज करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button