रतलाम

रतलाम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : SP ने TI पर की कारवाई 14 प्रधान आरक्षकों का तबादला

Ratlam News: रतलाम जिले के एसपी अमित कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच करते हुए जिले के अलग-अलग स्थान में 14 प्रधान आरक्षकों का तबादला कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना प्रभारी पातीराम को लाइन अटैच किया गया है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति आज मंगलवार को हो जाएगी।

बीते दिन कनेरी में दो युवक का शव मिला था और इस केस में पुलिस के जांच में कमजोरी पाई गई है इसके बाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई किया गया है एसपी अमित कुमार ने माणक चौक थाने के कुछ प्रधान आरक्षकों के भी तबादले दिए हैं।

एसपी अमित कुमार ने जिले के कई थानों में कार्यरत 14 प्रधान आरक्षकों का भी ट्रांसफर आदेश जारी किया है। यातायात थाने में पदस्थ राहुल राठौर को आलोट, शैलेंद्र सिंह को डीडी नगर, जयंतिलाल को ताल और विजय झोडिया को माणकचौक थाने में ट्रांसफर किया गया है।

ऐसे ही जिले के अन्य प्रधान आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। आपको बता दे की प्रशासनिक कार्रवाई में कमजोरी के वजह से SP के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया।

Related Articles

Back to top button