Ratlam News: रतलाम कलेक्टर का बड़ा फैसला, आदेश सुनते ही किसानों में मचा हड़कंप

Ratlam News: रतलाम जिले में कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है जिसे सुनते ही किसानों के होश उड़ गए हैं। जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बाद भी किसान अपने खेतों में नरवाई जला रहे हैं। सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 163 नरवाई जलाने की घटनाएं दर्ज की गई है। इसी बीच जिला कलेक्टर ने ऐसा फैसला लिया है किसानों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन के द्वारा नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख़्ती दिखाते हुए 25200 का अर्थ दंड लगाया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की अगर कोई खेतों में नरवाई जलाएगा तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
नरवाई जलाने से हो रही है आगजनी की घटनाएं
खेतों में नरवाई जलाने से आग लगने की घटना देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण हो रही है इसे रोकने के लिए अब सरकार के द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से मोबाइल न किया जा रहा है।
पलसोड़ा गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह ने अपने 30 बीघा जमीन के नरवाई को उत्कृष्ट तरीके से प्रबंध किया है। महेंद्र सिंह ने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। प्रशासन के द्वारा लगातार किसानों से अपील किया जा रहा है कि आप नरवाई जलाने के बजाय खेतों में ही उसका उचित तरीके से प्रबंधन करें।



















































