रतलाम

रतलाम में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटकी मिली, नहीं आई एंबुलेंस;112 की गाड़ी से शव लेकर गई पुलिस

रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र के डोसी गांव के पास स्थित गौरव पैलेस कॉलोनी में गुरूवार को एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका का नाम खुशी(16) है। वह 10वीं में घर के पास स्थित स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा का शव पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा सुबह स्कूल नहीं गई थी। दोपहर को छोटा भाई स्कूल से घर आया। वह ऊपर गया, तो उसने बहन को लटका देखा। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

माता-पिता काम पर गए थे

छात्रा की मां शारदा परमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिता प्राइवेट फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन हैं। घटना के समय दोनों अपने-अपने काम पर गए थे।

परिवार के अनुसार, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दादा-दादी और बड़े पिता अशोक परमार का परिवार रहता है। छात्रा का परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता था। अशोक परमार ने बताया कि वे दोपहर में लंच के लिए घर आए थे। इसी दौरान छात्रा का छोटा भाई ऊपर से आया। उसने घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button