रतलाम

MP Breaking News: रतलाम- उदयपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साज़िश नाकाम, चालक दल के समझदारी से टली दुर्घटना

MP Breaking News: मध्य प्रदेश के रतलाम में मैसेंजर ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। हरकियाखाल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर अज्ञात लोगों पत्थर रख दिए थे। रतलाम से 5:16 पर उदयपुर के लिए रतलाम उदयपुर एक्सप्रेस रवाना हुई थी और इस ट्रेन को पलटाने के लिए ट्रैक पर पत्थर रख दिए गए थे।

ट्रैक पर पत्थर दिखाने के बाद चालक दल ने आपात स्थिति में ट्रेन को रोका और ट्रैक से पत्थर हटाया इसके बाद ट्रेन सुरक्षित ट्रैक को पार की।

आपको बता दे की ट्रैक से पत्थर हटाने के लिए 12 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रेन के नीचे पत्थर आने से ट्रेन में से काफी तेज आवाज आने लगी जिससे यात्री घबरा गए।


रतलाम-उदयपुर ट्रेन शाम को प्लेटफॉर्म नंबर 7 से चली।इस दौरान नीमच रेलवे स्टेशन के पूर्व फ्लैग स्टेशन हरकियाखाल से कुछ दूर पुल के निकट ट्रैक पर बोल्डर और बड़े पत्थर रखे दिखे।

पत्थर दिखने के बाद तुरंत चालक दल के सदस्यों ने सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी। चालक दल ने ट्रेन से नीचे उतरकर तुरंत पत्थर को हटाया वरना रतलाम से उदयपुर जाने वाली ट्रेन पलट गई होती।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button