Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में आज 3 घंटे का रहेगा पावर कट, इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Ratlam Power Cut Update: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 घंटे के पावर कट की घोषणा की गई है। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर की विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित होने पर रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी आज रविवार को चंबल उपकेंद्र का मेंटेनेंस करेगी। जिसके चलते शहर में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पावर कट दिया जाएगा।
गांधीनगर सहित इन क्षेत्रों में रहेगी 3 घंटे बिजली गुल
बिजली कंपनी के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के गांधीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह 8:00 बजे से 11:00 तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान शहर की शिमला कॉलोनी सहित देवरा देवनारायण नगर, विनोबा नगर डी कॉलोनी, गोपाल नगर, अम्बिका नगर, चंबल कॉलोनी, मीराकुटी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, रेल नगर, इंडस्ट्रियल-1 एवं इंडस्ट्रियल-2 फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


























