मंदसौरहोम

गैरेज में आग, सर्विस के लिए आई दो कारें जली:मंदसौर के शिवना ब्रिज के नीचे मशीनरी और ऑटो पार्ट्स भी राख

जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। - Dainik Bhaskar

मंदसौर शहर से सटे शिवना ब्रिज के नीचे स्थित सिल्वर ऑटो गैरेज में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आग लग गई। गैराज में खड़ी दो कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। मशीनरी, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास स्थित इंडियन कार बाजार को भी नुकसान पहुंचा।

तीन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गैराज मालिक ने करीब 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान जताया, प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

जानकारी के अनुसार, शिवना ब्रिज के नीचे संचालित सिल्वर ऑटो गैरेज में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में मरम्मत के लिए ग्राहकों की दो कारें खड़ी थीं, जो आग में पूरी तरह जल गईं।

मशीनरी, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

मशीनरी, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

जांच के बाद स्पष्ट होगा आग का कारण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका गया।

मौके पर पहुंचे सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी और घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button