मध्यप्रदेश

MP Transfer News: मप्र में तबादले का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने कर दी बड़ी घोषणा

MP Transfer News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। तबादलो को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 12 मई के बाद तबादलों पर लगी रोक हट सकती है और राज्य के कर्मचारी 15 जून के बाद तबादला करा पाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में इसको लेकर स्पष्ट संकेत दिया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में अपनी तरफ से तबादला नीति पर चर्चा किया और इस दौरान उन्होंने अफसर को भी तलब किया। अफसर से उन्होंने तबादला नीति के बारे में पूछा तो अफसर ने कहा कि तबादला नीति तैयार है लेकिन अब बस कुछ बिंदुओं पर चर्चा करना है।

अगली कैबिनेट में मिलेगा तोहफा

सामने जानकारी के अनुसार अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जल्द मसौदा पेश करें। तबादला नीति आने के बाद कर्मचारियों की दिक्कत दूर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री के अचानक संज्ञान लेने से कई मंत्रियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। मंत्री क्षेत्र में काम करते हैं और इस दौरान जनता और कार्यकर्ताओं से उनका सीधा वास्ता होता है और लंबे समय से अपने क्षेत्र के मंत्रियों से कर्मचारी तबादले की बात कह रहे थे और अब तबादला नीति आने से कर्मचारियों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button