मध्यप्रदेश

मप्र में नई 6-लेन सड़क का होगा निर्माण, जमीन के बदले किसानों को मिलेगी 60% विकसित भूमि

MP Road News: मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नई सिक्स लेन रोड की सौगात मिलने वाली है। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा आज 2410 करोड़ की लागत से बनने वाली इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को पीले चावल भी बांटे जाएंगे।

बता दे की इंदौर एयरपोर्ट के पीछे से पीथमपुर के सेक्टर 7 के बीच एमपीआईडीसी इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है जिसकी लंबाई 20.25 किलोमीटर होगी और यह कॉरिडोर 1331 हेक्टेयर जमीन पर बनाई जाएगी। इस कॉरिडोर के बदले किसानों को 60% विकसित भूमि दिया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट है एमपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

आपको बता दे यह सिक्स लाइन प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य सरकार मध्य प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। यह कॉरिडोर इंदौर के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट साबित होगा इसके बनने से इंदौर का विकास होगा।

इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

टीही, धन्नड़, भैंसलाय, सोनवाय, डेहरी, बागोदा, मोकलाय, नरलाय, शिवखेड़ा, सिंदौड़ी, सिंदौड़ा, श्रीराम तलावली, नावदा पंथ, बिसनावदा, रिंजलाय, नैनोद व कोर्डिया बर्डी के किसानों से जमीन ली जाएगी और इन किसानों से मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद बात करेंगे।

5 लाख को मिलेगा रोजगार

इस इकोनामिक कॉरिडोर के बनने से कई लोगों को नौकरी भी मिलेगी। यहां पर अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएंगे जिसमें हर सेक्टर का लैंड यूज़ होगा।एयरपोर्ट के पीछे से पीथमपुर तक 75 मीटर चौड़ी सडक़ बनेगी जो इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे व एबी रोड को जोडऩे का काम करेंगी। इस कॉरिडोर के बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button