मध्यप्रदेश

अंदर भगदड़ मची थी और लोग… जबलपुर क्रूज हादसे की सच्चाई सुन इमोशनल हुए CM, जताया दुख

Jabalpur Cruze Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस घटना के हुए 14 घंटे से अधिक का समय हो चुका है और अभी भी तलाशी अभियान जारी है। कई लोगों को बचाया जा चुका है वही 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। करने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। 40 लोगों से भरा क्रूज तूफान के कारण अचानक डूब गया था जिसमें जो लोग लापता है उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

रात तक तलाशी अभियान चला रहा और अभी भी युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान जारी है। तलाशी अभियान में एसडीआरएफ एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई है वही मुख्यमंत्री के द्वारा भी पीड़ितों से मुलाकात किया जा रहा है और मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया गया है।

समय पर नहीं मिली लाइफ जैकेट

इस हादसे में सरवाइवर रही संगीता ने बताया कि तेज लहरें चल रही थी और अचानक क्रूज डूबने लगा। संगीता ने बताया कि पहले किसी को भी लाइफ जैकेट नहीं दिया गया था और जैसे ही पानी के अंदर वोट डूबने लगा लाइव जैकेट के लिए भगदड़ मच गया। बहुत सारे लोग किनारे बैठे थे और उन्हें शुरुआती बिंदु तक जाते-जाते क्रूज डूब गया। उन लोगों को लाइफ जैकेट ही नहीं मिल पाया।

स्थानीय लोग देवदूत बनकर सामने आए और कई लोगों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचाई हालांकि बहुत सारे लोगों की इसमें मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव जब छोटे-छोटे बच्चों को भी लगाते देखे तो वह भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री इमोशनल हो गए। आपको बता दे की मुख्यमंत्री के द्वारा सहायता राशि का ऐलान किया गया है इसके साथ ही साथ इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button