Pensioners new Facility: लाइन में लगने की टेंशन खत्म! पेंशनधारियों को सरकार ने दिया तोहफा, मिलेगी ये सुविधा

Pensioners new Facility: सीनियर सिटीजंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इनकम टैक्स विभाग में सीनियर सिटीजंस को बड़ा तोहफा दिया है। नए नियमों के अनुसार अब 75 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए लाइन में नहीं लगा होगा। सरकार के द्वारा इसके लिए फॉर्म 125 की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग फॉर्म 125 के माध्यम से बिना लंबी लाइन में लगे आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे।
किन बुजुर्गों को मिलेगी यह नई सुविधा? (Pensioners new Facility)
इसका लाभ 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को दिया जाएगा जिन बुजुर्गों को चलने फिरने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही साथ जिन बुजुर्गों की कमाई केवल उनके पेंशन या फिर बैंक अकाउंट से होती है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। और सबसे बड़ी बात है कि आप जहां पर फॉर्म भरने जा रहे हैं वहां आपका अकाउंट भी होना चाहिए।
फार्म 125 भरने से बुजुर्गों को क्या होगा फायदा?
फार्म 125 से बुजुर्गों को काफी ज्यादा फायदा होगा। आपको खुद टैक्स कैलकुलेट नहीं करना होगा या फिर CA के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप अपने बैंक में फॉर्म 125 आसानी से जमा कर पाएंगे। इसके बाद बैंक के द्वारा जो छूट आपको मिलती है उसे घटाने के बाद खुद ही टैक्स काट लिया जाएगा।
सरकार ने क्यों दिया है यह फायदा
सरकार के द्वारा इसकी शुरुआत इसलिए की गई है ताकि बुजुर्ग आसानी से अपना आइटीआर रिटर्न भर सके। कई बार ऐसा होता है कि बुजुर्गों की उम्र अधिक हो जाती है इसके बाद बुजुर्ग बैंक जाते हैं तो उन्हें परेशानी होने लगती है। ऐसे में बुजुर्गों को राहत देने के लिए इसकी शुरुआत हुई है।
फॉर्म कहां और कैसे जमा करना है?
फार्म आपको बैंक के इस ब्रांच में देना होगा जिस ब्रांच में आपकी पेंशन आई है। सरकार के द्वारा इस प्रक्रिया को डिजिटल और पूरी तरह से आसान बनाया गया है। आप चाहे तो कागजी प्रक्रिया के द्वारा भी यह फॉर्म भर सकते हैं और चाहे तो ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि आपको हर साल एक बार इस फॉर्म को भरना है।















































