Chandrayaan-2 देखने के बाद वैज्ञानिक बनने का देखा सपना, कठिन संघर्ष कर मप्र के सौरभ बने साइंटिस्ट

Success Story: मध्य प्रदेश के एक लड़के ने चंद्रयान-2 फिल्म देखकर वैज्ञानिक बनने का सपना देखा। एमपी के बेटे ने कड़ा संघर्ष करके इस कठिन सपने को साकार कर दिखाया है। राज्य के रीवा जिले के जवा तहसील के रहने वाले सौरभ द्विवेदी साइंटिस्ट बन चुके हैं।
सीमित संसाधनों के होते हुए भी सौरभ ने यह बड़ा सपना पूरा कर दिखाया है। सौरभ का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान Indian Space Research Organisation (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर हुआ है।
सौरभ के पिता एक टीचर है। उन्होंने हमेशा से शिक्षा के महत्व को समझा। उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा शिक्षा का महत्व समझाया। सौरभ की माता एक हाउसवाइफ है और उन्होंने हर कदम पर अपने बच्चों का साथ दिया।
पैतृक गांव से की है शुरुआती पढ़ाई
सौरभ अपने गांव में पहले बड़े हैं और शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने गांव से ही किया है। इसके बाद उन्होंने भोपाल से बीटेक किया और एमटेक की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से पूरी की। चंद्रयान 2 देखने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक बनने का सोच और उन्होंने कठिन परिश्रम कर अपने सपने को सरकार कर दिखाया।
रात दिन की मेहनत
सौरभ ने बताया कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने रात दिन पढ़ाई की। उन्हें कई बार ऐसा लगा कि वह यह सपना पूरा नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस फील्ड से उनका दूर-दूर तक नाता नहीं है।
हालांकि जब भी उनका हौसला टूटता था तो उनके माता-पिता और भाई उनका हिम्मत बढ़ाते थे। सौरभ ने बताया कि वैज्ञानिक बनने के बाद वह देश की सेवा करेंगे।


















































