देश

मप्र के इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, गर्म हवाएं करेगी परेशान, पढ़े ताज़ा Update

MP weather alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भीषण गर्मी का शहर देखने को मिलेगा। आज तापमान कई जिलों में 40 डिग्री के ऊपर देखने को मिल रहा है वही रतलाम जिले में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिल रहा है। हर साल के मुकाबले इस साल रतलाम जिले में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कई जिलों में लू के थपेड़े करेंगे परेशान

आज राज्य के कई जिलों में भयंकर लू चलने वाली है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। रतलाम नीमच इंदौर भोपाल सागर सहित कई जिलों में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है।

अभी नहीं है बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। राज्य में इस साल हर साल के मुकाबले अधिक गर्मी पड़ने वाली है वही तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है ऐसे में लोगों को गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है।

भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

23 अप्रैल को भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हीट वेव चल सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button