मध्यप्रदेश

MP Rain Alert: एमपी में मौसम ने लिया यू टर्न, कई जिलों में छाए बादल, पढ़े ताजा वेदर अपडेट

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के मौसम में अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं कई जिलों में भयंकर गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश होगी।

कई जिलों में आसमान में छाए बादल

राज्य के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। बैतूल नर्मदा पुरम इंदौर भोपाल देवास सतना कटनी नीमच सहित कई जिलों में आज बादल छाए हैं। पश्चिम मध्य प्रदेश में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने वाली है।

पिछले कई दिनों से रतलाम का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है हालांकि आज तापमान में भर्ती गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश होने से राज्य के लोगों को हल्की राहत मिलेगी। हालांकि मध्य प्रदेश के लोगों को बारिश से अधिक दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि एक बार फिर से राज्य के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिलने वाला है।

राज्य के कई जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विज्ञान को की माने तो आज तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक का गिरावट देखने को मिल सकता है हालांकि एक-दो दिन के बाद एक बार फिर से राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

मध्य प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। राज्य में 1 से 2 दिनों तक बारिश झमाझम हो सकती है हालांकि दो-तीन दिनों के बाद फिर से भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी। इस साल मध्य प्रदेश में हर साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ रही है

Related Articles

Back to top button