एमपी की लाडली बहनों को CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, अब इस योजना के लिए भी मिलेगा पैसा

MP LADLI BAHANA YOJANA : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को एक बार फिर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाएं अब गाय भैंस का पालन भी करेंगेी। गाय भैंस खरीदने का खर्च मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा दिया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस योजना की शुरुआत गोवर्धन पूजा के दिन से की जाएगी।
कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया था की लाडली बहन योजना की राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी। राज्य की बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा महिलाओं पर आधारित योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा अब योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी बनाकर पात्र महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है।
आत्मनिर्भर बनेंगी मध्य प्रदेश की महिलाएं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो गोवर्धन पूजा से नई योजना की शुरुआत की जाएगी और इस योजना के अंतर्गत गाय भैंस का पालन करने के लिए महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।
सही समय पर बढ़ेगी योजना की राशि
विपक्ष के द्वारा कई बार लाडली बहन योजना की राशि को लेकर सवाल उठाए जा चुका है। विपक्ष का कहना है की योजना की राशि बेहद कम है इसमें बढ़ावा होना चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सही समय आने परियोजना की राशि बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने नई योजना शुरुआत करने का ऐलान किया है।


























