भोपाल

MP News: मप्र के ये गांव बनेंगे शहर! भोपाल मेट्रोपॉलिटन में 6 जिलों के 2510 गांव जुड़ेंगे

MP News: एमपी के राजधानी भोपाल का मेट्रोपॉलिटन एरिया का दायरा बढ़ चुका है। अब मेट्रोपॉलिटन का एरिया 12098 वर्ग किलोमीटर का हो गया है। इसमें 6 जिले के 2510 गांव को भी शामिल किया गया है। मेट्रोपॉलिटन एरिया में सबसे कम भाग नर्मदा पुरम जिले से लिया गया है वही सबसे अधिक भाग सीहोर और राजगढ़ जिले से लिया गया है। इसके अधिसूचना जारी करके भी इसके बारे में जानकारी दी गई है।

आपको बता दे की बैरसिया तहसील से 210 गांव, हुजूर तहसील से 257 गांव और कोलार तहसील से 60 गांव को मेट्रोपोलिटन सिटी में शामिल किया गया है। सीहोर जिले से आठ तहसील आष्टा, बुधनी,दोराहा, इच्छावर, जावर, श्यामपुर, रेहटी और सीहोर को शामिल किया गया है।

रायसेन जिले से तीन तहसीलों को शामिल किया गया है जिसमें गोहरगंज, रायसेन,सुल्तानपुर शामिल है। राजगढ़ जिले से 7 तहसील ब्यावर, खुजनेर,नरसिंहगढ़,पचोर,राजगढ़, सारंगपुर, सुठालिया को शामिल किया गया है। विदिशा से दो तहसील गुलाबगंज और विदिशा को शामिल किया गया है। नर्मदा पुरम से पांच तहसील दुलारिया, होशंगाबाद गांव,इटारसी, माखन नगर, नर्मदा पुरम को शामिल किया गया है।

अब इन सभी तहसीलों में हर तरह की जरूरत की व्यवस्थाएं की जाएगी, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इन तहसीलों में आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएगी। इस सरकार की मंजूरी दी जा चुकी है।

जब यह सारे गांव मेट्रोपॉलिटन सिटी से जुड़ जाएंगे तब यहां के बुनियादी व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यहा शिक्षा सड़क और अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।

Back to top button