गावों से शहर का सफर होगा आसान,मप्र के इस शहर को जल्द मिलेगी 150 नई ई-बसों की सौगात

MP New e-bus: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को जल्द 150 नई इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई सेवा योजना के अंतर्गत इंदौर में जल्दी 150 बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए दो नई डिपो की तैयारी की जा रही है। डिपो बनाने में अभी समय लगेगा वहीं बसों के टिकट कलेक्शन के लिए नई एजेंसी की नियुक्ति की जा रही है।
डेढ़ से 2 महीने का लग सकता है समय
बसों के संचालन में डेढ़ से दो महीने तक का समय अभी लग सकता है। 2 साल पहले इंदौर को इलेक्ट्रिक बसें मिलने की घोषणा हुई थी लेकिन यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब इंदौर को इलेक्ट्रिक बस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए देवास नाका में दो डिपो बनाया जा रहा है जहां चार्जिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
सूत्रों की माने तो बसों का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इन बसों के लिए 32 रूट तय की गई है। बसों को इंदौर के गांव के साथ-साथ दूसरे शहरों में भी चलाया जाएगा। जिन होठों पर बसों की कमी है वहां बस चलाया जाएगा। इंदौर से उज्जैन खंडवा खरगोन बुरहानपुर सेंधवा भोपाल धार मांडव महेश्वर के बीच भी बस चलाया जाएगा।
इन बसों के चलने से गांव से शहर आना काफी आसान हो जाएगा। वहीं कई रोटन पर बसों का संचालन किया जाएगा जिससे लोगों की समस्याएं दूर होगी और सफर बेहद आसान होगा।



















































