LPG Crisis के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा सिलेंडर, जाने क्या है कारण

LPG Crisis: ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर और तेल के कमी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। होर्मूज द्वीप में विवाद होने के वजह से गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी हुई है यही वजह है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी हो गई है।
ऊर्जा संकट के बीच सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें अब गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी
सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कह दिया गया है कि ई केवाईसी पूरी नहीं करने वाले लोगों को गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। सिलेंडर को लेकर भ्रष्टाचार भी हो रहा है यही वजह है कि सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
इसके साथ ही साथ सरकार ने कहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना जरूरी है। अगर आपको सिलेंडर चाहिए तो ऑनलाइन बुकिंग हर हाल में करना होगा।
गैस सिलेंडर स्टॉक करने पर होगी सजा
सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर और भी कई नियमों में बदलाव किया गया है। गैस सिलेंडर की जमाखोरी को लेकर सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। अगर कोई गैस सिलेंडर की जमाखोरी करता है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कहा है कि घर में अगर दो सिलेंडर से अधिक सिलेंडर रखा है तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
































