मध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव, खत्म हुआ सप्लीमेंट्री परीक्षा, अब छात्र दोबारा दे पाएंगे एग्जाम

MP Board Pattern Change : एमपी के माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा परीक्षा के संबंध में एक बड़ा चेंजिंग किया गया है। एमपी बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों के हित में यह कदम उठाया गया है। राज्य में सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है और अब फेल होने वाले छात्रों के लिए द्वितीय परीक्षा लिया जाएगा।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद जो छात्रों फेल हो गए हैं वह दोबारा परीक्षा देकर पास हो पाएंगे वहीं जो लोग अपने परसेंटेज से खुश नहीं है वह लोग भी दोबारा परीक्षा दे पाएंगे और अच्छा परसेंटेज हासिल कर पाएंगे। छात्रों के हित में ही यह बड़ा फैसला लिया गया है।

परीक्षार्थियों को 7 दिन के अंदर करना होगा आवेदन


12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई के बीच होगी। रिजल्ट आने के 7 दिन के अंदर छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए छात्रों को नजदीकी एमपी ऑनलाइन किओस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क देकर आवेदन करना होगा।

पहले कई बार जो छात्र फेल हो जाते थे वह सप्लीमेंट्री परीक्षा देते थे और सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल रहते थे। लेकिन अब राज्य में सप्लीमेंट्री परीक्षा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button