मध्यप्रदेश

Transfer news: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

Transfer news: मध्य प्रदेश के इंदौर के कानून व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे बड़ा फेरबदल हुआ है। डीसीपी मुख्यालय के आदेश के बाद भवर कुआं अन्नपूर्णा और सदर बाजार जैसे महत्वपूर्ण थानों में कई थाना प्रभारी का तबादला हुआ है और नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश के बाद भंवर कुवा थाने की कमान अब संतोष दूधी को सौंप दिया गया है। यह क्षेत्र छात्र बहुल और संवेदनशील माना जाता है।

वही हित गोपाल यादव को अन्नपूर्णा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। पहले उन्हें भंवर कुवा थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पीएल शर्मा को सदर बाजार थाने की कमान दी गई है। यह इंदौर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाका है।

वही राजकुमार यादव अजय नायर और यशवंत बडोले को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button