रतलामरेलवे

Ratlam Railway Mandal: अप्रैल से जुलाई तक रतलाम होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, देखिए शेड्यूल

Special Train Update: रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे रतलाम होकर तीन जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनें स्पेशल किराए से चलाने जा रहा। रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई स्पेशल ट्रेनें अप्रैल महीने से शुरू होकर जुलाई तक अपनी सेवाएं देगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से रतलाम रेलवे मंडल के हजारों ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

बांद्रा टर्मिनस झांसी-बांद्रा टर्मिनस 02200 बांद्रा टर्मिनस-झांसी 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे चलकर दोप. 2.30 बजे रतलाम होकर अगले दिन सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी। 02199 झांसी-बांद्रा टर्मिनस 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को झांसी से शाम 4.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.05 बजे रतलाम होकर शाम 4.10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। बांद्रा सूबेदारगंज सुपरफास्ट-बांद्रा 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.15 बजे चलेगी। रात 9.25 बजे रतलाम होकर अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा 4 अप्रैल से 13 जुलाई तक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे चलेगी। रात 9.45 बजे रतलाम होकर सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

देखिए उधना-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

01908 उधना-आगरा कैंट 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को उधना से दोपहर 3.25 बजे चलकर रात 10.25 बजे रतलाम होकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। 01907 आगरा कैंट-उधना 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से शाम 6.45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 6.15 बजे रतलाम होकर दोपहर 1.25 बजे उधना पहुंचेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button