रेलवे

Ratlam Railway Mandal: दलौदा स्टेशन पर वीर भूमि व महाकाल एक्सप्रेस ठहराव की मांग हुई तेज, सौंपा ज्ञापन

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल के अंदर पड़ने वाले दलौदा रेलवे स्टेशन पर वीर भूमि एक्सप्रेस और महाकाल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज हो गई है। बुधवार को राम जल सेवा समिति दलौदा के नेतृत्व में नागरिकों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की। दलौदा रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

100 गांवों के यात्री करते हैं सफर

ज्ञापन में बताया गया कि दलौदा स्टेशन से आसपास के करीब 100 गांवों के यात्री सफर करते हैं लेकिन अहमदाबाद सहित कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। बड़ी संख्या में लोग इलाज, व्यापार व अन्य कार्यों से उदयपुर व अहमदाबाद जाते हैं। ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ता है।

समिति ने मांग की कि इंदौर-असारवा वीर एक्सप्रेस और भूमि (19315-19316) चित्तौड़गढ़- उज्जैन महाकाल एक्सप्रेस (69231-69232) का दलौदा स्टेशन पर नियमित ठहराव किया जाए। नागरिकों का कहना है कि इससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की रेल सुविधा मजबूत होगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक व समिति सदस्य मौजूद रहे। (Ratlam Railway Mandal)

Back to top button