रेलवे
Ratlam Railway Mandal: 24 और 25 को चलेगी बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल, बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को किया निरस्त

Special Train Update: रतलाम पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 24 व 25 मई को बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 24 मई को रात 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर सुबह 10.22 बजे रतलाम व सोमवार शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली 25 मई को रात को चलेगी।
बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को किया निरस्त
रतलाम | गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त किया है, जबकि 6 अन्य को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करके चलाया जाएगा। (RATLAM RAILWAY MANDAL)


