National Lok Adalat Ratlam: रतलाम में 14 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर किया जाएगा समस्याओं का समाधान

Ratlam News: रतलाम में 14 मार्च को जिला न्यायालय रतलाम सहित जावरा, आलोट और सैलाना के तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्युत, संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य उपभोक्ता प्रभार से जुड़े लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को नेशनल लोकदल के दौरान रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग ऊपर दिए गए मामलों से संबंधित समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
विद्युत प्रकरणों में ब्याज पर दी जाएगी 100% छूट
रतलाम जिले में 14 मार्च को लगने जा रही नेशनल लोक अदालत में सबसे अधिक लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत के आयोजन के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज की राशि में 100% छूट देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा विद्युत प्रकरणों में 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। रतलाम जिले के लोगों से प्रशासन ने नेशनल लोक अदालत के दौरान अपनी समस्याएं रखकर उचित समाधान करवाने हेतु सूचना जारी की गई है।


























