मध्यप्रदेश

Success Story: खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल ने लहराया सफलता का परचम, सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की ऑल इंडिया 43 रैंक

Succes Story of Rupal Jayaswal: खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल ने सफलता का ऐसा परचम लहराया है, जिसकी चर्चा मध्यप्रदेश राज्य में ही नहीं बल्कि पूरी देश में हो रही है। रूपल जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC exam 2025) में ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल कर अपने जिले और परिवार का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। मप्र की बेटी रूपल जायसवाल अब देश में IAS के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। रूपल जायसवाल की इस सफलता पर पूरे खंडवा जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस बड़ी सफलता पर रूपल के घर पर लोग ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मना रहे हैं।

पिछले प्रयास में रूपल जायसवाल को मिली थी 512वीं रैंक

रूपल जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC exam 2025) में 43 रैंक हासिल कर मध्य प्रदेश राज्य की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का काम किया है। रूपल जायसवाल की बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी। इन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भी अच्छी रैंक हासिल की थी। 2024 में रूपल ने ऑल इंडिया 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेहतर रैंक हासिल करने के लिए सर्विस ज्वाइन नहीं की। रूपल ने अच्छी रैंक हासिल करने के लिए दिन-रात पढ़ाई करते हुए लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC RESULT 2025) में टॉप-50 में जगह बनाई।

यूपीएससी इंटरव्यू में क्वेश्चन के दौरान उम्मीदवार का चेक किया जाता है कॉन्फिडेंस – रूपल जायसवाल

रूपल जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 43 रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। रूप ने अपनी सफलता के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार का कॉन्फिडेंस मुख्य रूप से चेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रश्न गलत हो जाए तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन इंटरव्यू के दौरान अगर आपका कॉन्फिडेंस लेवल कम होता है तो आपका सिलेक्शन होना मुश्किल है। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में इंटरव्यू के दौरान रूपल से पति-पत्नी के तलाक के दौरान पत्नी को गुजर-बसर के लिए कोर्ट द्वारा निर्धारित की जाने वाली राशि के बारे में प्रश्न पूछा था, जिसका रूपल जायसवाल ने बिल्कुल कॉन्फिडेंस के साथ सटीक जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button