मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

कल का मौसम: मप्र के 6 शहरों में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कल से और भी बढ़ेगी गर्मी

MP Weather: मध्यप्रदेश राज्य के कई शहरों में मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज शुरुवार को सुबह 10 बजे से ही तेज धूप निकलने लगी और दोपहर तक गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के रतलाम सहित 6 शहरों में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण रतलाम और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में मार्च के महीने में ही मैई-जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

इन शहरों में मई-जून जैसी गर्मी हुई शुरू

मध्यप्रदेश राज्य में इन दिनों तेज धूप के कारण लोगों को मार्च के महीने में ही मई और जून महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में शामिल ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मप्र का रतलाम जिला भी टॉप-6 में शामिल रहा। वहीं नर्मदापुरम जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री की करीब पहुंच गया है। इस महीने तापमान में 4 से 5 डिग्री का उछाल आया है। 1 मार्च को रतलाम शहर का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बढ़कर अब 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम के अलावा ग्वालियर और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कल से तापमान में होगी और भी बढ़ोतरी

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू अनुसार अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे प्रदेश के कई शहरों में कल से लगभग एक सप्ताह तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अचानक मौसम में बदलाव होने और गर्मी शुरू होने से स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए खासकर स्कूली बच्चों को बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ‌ बदलते मौसम के बीच प्रदेश के अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button