मंदसौर

Mandsaur News: मां और उसके प्रेमी का आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटे ने की हत्या, पुलिस के हाथ लगा दोनों का अश्लील वीडियो

Mandsaur News: मंदसौर में मां और उसके प्रेमी को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख महिला के बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी मां के प्रेमी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र से सामने आया है। गरोठ थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जनवरी की रात को आरोपी 25 वर्षीय युवक अजय भाट की पत्नी ने अपनी सास और उसके प्रेमी को रंगरलियां मनाते हुए आपत्तिजनक स्थिति में पड़कर अपने पति अजय भाट को इसकी सूचना दी। पत्नी से जानकारी मिलने के बाद गुस्से में आग बबूला अजय भाट ने अपनी मां के 40 वर्षीय प्रेमी राजाराम गुर्जर के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए राजाराम गुर्जर ने राजस्थान के झालावाड़ शहर स्थित अस्पताल में दो दिन बाद दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय भाट को गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के हाथ लगा महिला और उसके प्रेमी का आपत्तिजनक वीडियो

गरौठ थाना क्षेत्र की पुलिस को राजाराम गुर्जर की हत्या के मामले में आरोपी अजय भाट को गिरफ्तार करने के बाद महिला और उसके प्रेमी का एक आपत्तिजनक वीडियो हाथ लगा है। जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को आरोपी अजय भाट ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करते हुए अपनी मां और उसके प्रेमी का मोबाइल में एक अश्लील वीडियो दिखाया। इस वीडियो मे अजय भाट की मां और उसका प्रेमी राजाराम गुर्जर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों को उसने स्वयं आपत्तिजनक हालत में देखा था और गुस्से में राजाराम गुर्जर की हत्या कर दी। अजय भाट द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Back to top button