मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: : मप्र में कल से होगा मौसम में बदलाव, ठंड से मिलेगी राहत, 23 जनवरी के बाद होगी बारिश

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में कल से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पास से गुजर रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से कल से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रविवार को भी बादल छाए रहे। वहीं आज सोमवार को सुबह दतिया, निवाड़ी, भिंड, छतरपुर, ग्वालियर, इंदौर, टीकमगढ़ सहित लगभग एक दर्जन जिलों में कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब लगभग एक सप्ताह तक बादल छाए रहने और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

23 जनवरी के बाद होगी बूंदाबांदी के साथ बारिश

मध्य प्रदेश राज्य में इन दिनों कई जिलों में कड़के की ठंड पड़ रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में कल से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ बारिश होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी और 21 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत पर देखने को मिलेगा। इन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश राज्य के भी कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में इस बार सर्दी ने तोड़ दिया 84 वर्ष का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश राज्य में इस बार कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन पर काफी असर डाला है। प्रदेश में इस बार नवंबर महीने में ठंड ने 84 वर्षों का रिकॉर्ड और दिसंबर महीने में भी ठंड का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जनवरी महीने में भी अब तक राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वर्ष प्रदेश की राजधानी में पड़ी कड़ाके की ठंड ने 10 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा उमरिया में 6 डिग्री, रीवा में 6.4, पचमढ़ी में 6.8 और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पांच बड़े शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button