मंदसौर

Mandsaur News: अब दुनिया के बाजारों में पहुंचेंगे गरोठ के उत्पाद, 80 उद्यमियों ने कार्यशाला में सीखे आयात-निर्यात के गुर

Mandsaur News: मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र के उद्यमियों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और नए अवसरों की मजबूत शुरुआत लेकर आया। रविवार को उद्योग विभाग ने अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरोठ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें गरोठ, भानपुरा और शामगढ़ तहसीलों से 80 से अधिक उद्योगपति शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में मार्गदर्शन देना रहा कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला।

जिला उद्योग महाप्रबंधक मंगल रंगेवाल और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सलाहकार व मार्केट रिसर्च एनालिस्ट राकेश अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आयात-निर्यात की प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाएं, बाजार विश्लेषण और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि सही रणनीति, गुणवत्ता और जानकारी के साथ स्थानीय उद्योग भी वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष, औद्योगिक क्षेत्र संघ गरोठ के अध्यक्ष पवन पाटीदार और सचिव गौरव आचार्य मौजूद रहे। अतिथियों ने गरोठ क्षेत्र में तेजी से बढ़ते उद्योगों और आने वाले समय में निर्यात की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। सत्र के दौरान उद्यमियों ने आयात-निर्यात से जुड़े व्यावहारिक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और स्पष्ट समाधान दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button