मंदसौर

MP News: मप्र की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के लिए सामने आई गुड न्यूज़, सरकार कर रही है योजना का बजट बढ़ाने की तैयारी

Ladli Bahana Yojana MP: मध्यप्रदेश राज्य में लगभग सवा करोड़ महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार इस वर्ष महिलाओं को मिलने वाली ‘लाडली बहना योजना’ के तहत राशि को बढ़ा सकती है। सरकार की इस योजना से मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार मप्र सरकार नए वित्तीय वर्ष में ‘लाडली बहना योजना’ (Ladli bahana scheme MP) का बजट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार का यह फैसला लागू होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को कई मद में राशि आवंटित की जाएगी। बता दें कि मोहन यादव सरकार महिलाओं से जुड़े खर्च को इस वर्ष जेंडर बजट के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है।

‘लाडली बहना योजना’ का बजट इस वर्ष हो सकता है 20 हजार करोड़

मध्यप्रदेश राज्य में डॉ. मोहन यादव सरकार अगले वर्ष में अप्रैल महीने से ‘लाडली बहना योजना’ (Ladli bahana scheme MP) का बजट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए वित्त वर्ष में ‘लाडली बहना योजना’ का बजट 20 हजार करोड़ रुपए हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के बजट में आधी आबादी यानी महिलाओं को प्राथमिकता है। जिनके लिए वर्तमान में चल रहे वित्त वर्ष (2025-26) में 18,669 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान रखा गया था।

मप्र में 50 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

मध्यप्रदेश राज्य में सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास हेतु अनेक कदम उठा रही है। प्रदेश के मोहन यादव सरकार ने राज्य में होने वाली 50 हजार सरकारी पदों पर भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को अपना रोजगार स्थापित करने हेतु ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ (ladli Lakshmi scheme MP) के लिए 1 हजार करोड़ का बजट रखा गया है है। राज्य में सरकार लखपति दीदी को स्थाई रोजगार से जोड़ने की पहल के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण मिशन को भी गति दिन हेतु कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार अगर ‘लाडली बहना योजना’ का बजट बढ़ती है तो राज्य की सवा करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

Back to top button